दिल्ली में सुबह खुशनुमा मौसम

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह ठंड हवाएं चलीं। यहां न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में औसत वायु गुणवत्ता सामान्य रही जबकि तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहेगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “दिन भर सामान्य हवाएं चलेंगी, ये पूर्वी हवाएं हैं, जिससे हवा में नमी के चलते राहत मिलेगी।”

सुबर 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 70 फीसदी दर्ज किया गया।

वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 38.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमना सामान्य से एक डिग्री कम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493