दिल्ली में सुबह खुशनुमा मौसम

नई दिल्ली , 8 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह मौसम खुशनुमा रहा और यहां का न्यूनमत तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सुबह हल्के कोहरे के साथ दिनभर आसमान साफ रहेगा।”

सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 89 फीसदी दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493