दिल्ली में सुबह घना कोहरा छाया

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह घना कोहरा छाया रहा। यहां का न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक, 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह घना कोहरा छाया रहा। यहां का न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक, 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “हालांकि, राजधानी में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा, लेकिन दिन में आसमान साफ रहेगा।”

मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

अधिकारी ने कहा, “आगामी दो दिनों तक तापमान स्थिर रहने की संभावना है और छह जनवरी से इसमें एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। कम से कम और तीन दिनों तक कोहरे की यही स्थिति बनी रहेगी।”

कोहरे के कारण कुछ स्थानों पर दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई, वहीं आद्र्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा।

एक दिन पहले सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493