नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को तापमान में और छह डिग्री की गिरावट आ गई, जिसके कारण सुबह ठिठुरन महसूस की गई। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार सुबह हल्के कोहरे के साथ दृश्यता अच्छी थी।
अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा और ठंड में इजाफा होगा।”
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं है। सुबह 8.30 बजे दृश्यता 600 मीटर रही और आद्र्रता का स्तर 100 प्रतिशत दर्ज किया गया।
एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 20.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath