नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह तेज धूप और उमस रही। न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “राजधानी में मंगलवार को सामान्यतौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।”
दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 80 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।
दिल्ली में एक दिन पहले यानी सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24.8 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath