नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह तेज धूप निकली और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने यह जानकारी दी और अपने पूर्वानुमान में पारा बढ़ने की आशंका जताई।
अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह आसमान साफ रहा और बाद में बादल छाने के आसार हैं और हल्की बारिश भी हो सकती है।”
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 68 फीसदी दर्ज किया गया।
वहीं, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 18.6 डिग्री और अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath