नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह तेज धूप है। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “आसमान में आंशिक बदली छाए रहने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है।”
आईएमडी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में 78 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
दिल्ली में एक दिन पहले यानी शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath