दिल्ली में सुबह तेज धूप

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार की सुबह तेज धूप रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में आसमान साफ रहने के आसार हैं।”

दिल्ली में सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 44 फीसदी दर्ज की गई।

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493