नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को भी चिलचिलाती धूप से गर्मी बनी हुई है। यहां अधिकतम तापमान सामान्य 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, आज सुबह आंशिक बदली छाई रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 44 फीसदी दर्ज की गई।
दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था।
dharmpath.com dharmpath