दिल्ली में सुबह तेज धूप

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह मौसम साफ है और तेज धूप निकली हुई है। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, आज बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं, जिससे धूप की तपिश से कुछ राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, “आज (शनिवार) आंशिक बदली छाई रहेगी। बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।”

अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 53 फीसदी दर्ज की गई।

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 43.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493