नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह तेज धूप है। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “आज दिनभर आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी। शाम या रात में बारिश की संभावना बनी हुई है।”
साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 41 फीसदी दर्ज की गई।
राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 44.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ऊपर 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath