नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह तेज धूप रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आज दिनभर मौसम साफ रहेगा। शाम को धूल और धुंध के आसार हैं।”
दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath