नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह धुंधली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह हल्के कोहरे के साथ धुंध छाई रही। हालांकि आसमान साफ है, बारिश की कोई संभावना नहीं है।”
अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि दिन का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 88 फीसदी दर्ज हुआ।
वहीं, एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath