नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह धूप खिली रही और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह धूप खिली रही और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “शाम को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। साथ ही आंधी चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में 5.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।”
अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 67 फीसदी दर्ज किया गया।
वहीं, एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath