नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह धूप खिली हुई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज दिनभर आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
भारत मौस विज्ञान विभाग के मुताबिक, “आज तेज धूप रही लेकिन सुबह हल्की धुंध भी थी लेकिन आगे आसमान साफ रहेगा।”
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 91 फीसदी दर्ज की गई।
रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath