नई दिल्ली, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली में बुधवार सुबह धूप निकली। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली में बुधवार सुबह धूप निकली। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिन भर आसमान साफ रहेगा। बारिश होने के आसार नहीं है।”
अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 88 फीसदी दर्ज हुआ।
वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath