दिल्ली में सुबह धूप

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह धूप रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। शाम और रात के समय आंधी आ सकती है।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता 55 प्रतिशत दर्ज की गई।

राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493