नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह मौसम सुहावना है और बदली छाई हुई है।
न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने के बाद बुधवार को बारिश होने की उम्मीद है। आसमान में बदली छाई रहेगी और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं या बारिश हो सकती है।”
आईएमडी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 81 प्रतिशत दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
दिल्ली में एक दिन पहले यानी मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath