नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में सोमवार को बदली छाई है और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में सोमवार को बदली छाई है और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी (आईएमडी) ने बताया, “राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आसमान में बदली छाई रहेगी। साथ ही आंधी चलने और बारिश होने की संभावना है।”
अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है जो मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है।
सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता 45 फीसदी रही।
दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 36 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम का औसत तापमान है।
dharmpath.com dharmpath