नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह बदली छाई रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “आज दिन में बदली छाई रहेगी और शाम तक हल्की बारिश हो सकती है।”
आईएमडी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 89 प्रतिशत दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
बीते 24 घंटों के दौरान 29.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
दिल्ली में एक दिन पहले यानी शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath