दिल्ली में सुबह बदली छाई

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह बदली छाई हुई है। यहां न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आज आमतौर पर आसमान में बदली छाई रहेगी।”

अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 73 प्रतिशत दर्ज की गई।

दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493