दिल्ली में सुबह बदली छाई

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह बदली छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 73 प्रतिशत दर्ज की गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आज सामान्य तौर पर बदली छाई रहेगी। हालांकि, बारिश के कोई आसार नहीं हैं।”

दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493