नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह बदली छाई हुई है। इस दौरान हल्की बारिश भी हुई।
न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 85 प्रतिशत दर्ज की गई। यहां 21.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आज आसमान में बदली छाई रहेगी। दोपहर तक बारिश हो सकती है।”
दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath