नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है।
नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है।
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और शाम के बाद हल्की बारिश होने की संभावना है।”
दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
वहीं, एक दिन पहले सोमवार को 29.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 91 फीसदी दर्ज किया गया।
सोमवार को मौसम का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो कि मौसम का सामान्य तापमान है।
dharmpath.com dharmpath