दिल्ली में सुबह बदली छाई

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)।राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह बदली छाई। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आज बदली छाई रहेगी। हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।”

अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मंगलवार को बारिश नहीं हुई। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्रता 73 फीसदी दर्ज की गई।

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 37.2 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493