दिल्ली में सुबह बदली छाई

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शानिवार सुबह बदली छाई। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने कहा,”राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश की संभावना के साथ आसमान में ज्यादातर बादल छाए रहेंगे। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 2.5 मिलीमीटर बारिश हुई।”

मौसम विभाग ने कहा कि दिन में आसमान में ज्यादातर बादल छाए रहने की उम्मीद है।

अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 98 प्रतिशत दर्ज किया गया।

वहीं शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 28.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493