नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली में सोमवार सुबह बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा,”आज बदली छाई रहेगी और दिन के अंत तक हल्की से सामान्य बारिश की संभावना है।”
अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। सुबह 8.30 बजे आद्रता का स्तर 88 फीसदी रहा।
सफदरगंज वेधशाला के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में रविवार से ने 40.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 33 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath