दिल्ली में सुबह बदली छाई

नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह बदली छाई। यहां का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है।

नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह बदली छाई। यहां का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश से लेकर सामान्य बारिश होने की संभावना है।”

अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 79 फीसदी दर्ज हुआ।

अधिकारियों ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान सफदरजंग में 2.2 मिलीमीटर, आर्यनगर में नौ मिलीमीटर, पालम में 0.9 मिलीमीटर, लोधी रोड में 0.9 मिलीमीटर और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 2.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 31.1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493