दिल्ली में सुबह बदली छाई

नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)।राष्ट्रीय राजधानी में रातभर हुई बारिश के बाद सोमवार सुबह बदली छाई रही।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में दिन में सामान्य बारिश होने की बात कही है।

भारत मंौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शहर में पिछले 24 घंटों में 16.3 मिलीमीटर बारिश हुई।

उन्होंने कहा कि आसमान में सामान्य रूप से दिनभर बादल छाए रहेंगे और हल्की बौछारें पड़ सकती हैं और बारिश हो सकती है।

अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 31.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493