नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह बदली छाई रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “आज दिनभर आसमान में बदली छाई रहेगी। शहर के विभिन्न हिस्सों में सामान्य बारिश की संभावना है।”
आईएमडी के मुताबिक, “एक जून से 28 जुलाई तक दिल्ली में 12 प्रतिशत मानसून दर्ज किया गया। लगभग 239 एमएम बारिश को सामान्य समझा जाता है जबकि दिल्ली में बुधवार को 280 एमएम बारिश हुई।”
आईएमडी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में 94 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
दिल्ली में एक दिन पहले यानी बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 26 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath