दिल्ली में सुबह बदली छाई

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह बदली छाई रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “राजधानी के कुछ हिस्सों में आमतौर पर बदली छाई रहेगी। हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं।”

आईएमडी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में 83 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई। बीते 24 घंटों में 0.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।

आईएमडी के मुताबिक, दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

दिल्ली में एक दिन पहले यानी शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493