दिल्ली में सुबह बदली

नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 79 प्रतिशत दर्ज किया गया।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में आसमान में बदली छाई रहेगी और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।”

वहीं, एक दिन पहले रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। रविवार का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493