दिल्ली में सुबह बदली

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और दिन में हल्की बारिश होने की संभावना है।”

दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 86 प्रतिशत दर्ज किया गया।

शहर में रविवार को सुबह 8.30 बजे तक 14.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आयानगर में सबसे अधिक 9.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

वहीं, एक दिन पहले रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493