दिल्ली में सुबह बदली

नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह बदली रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यहां दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भारत मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “आज (बुधवार) सुबह बदली रही। दिन में भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है।”

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 71 प्रतिशत दर्ज की गई। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई।

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493