नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 97 प्रतिशत दर्ज की गई। बीते 24 घंटों के दौरान 12.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “शहर के विभिन्न हिस्सों में आमतौर पर बदली छाई रहेगी। सामान्य बारिश हो सकती है।”
मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
दिल्ली में एक दिन पहले यानी रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 31.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था।
dharmpath.com dharmpath