नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह बादल छाए रहे। यहां का न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है।
नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह बादल छाए रहे। यहां का न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश आने की संभावना है।”
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 4.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 85 प्रतिशत दर्ज किया गया।
दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
वहीं, एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath