नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। यहां का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी (आईएमडी) ने बताया, “आसमान में बदली छाई रहेगी और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दिनभर बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है।”
अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.3 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता 96 फीसदी रही।
दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 34 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 23 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath