नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह बारिश हुई। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा,”आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश से लेकर सामान्य बारिश होने की संभावना है।”
अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 100 फीसदी दर्ज हुआ। अधिकारियों ने कहा कि शहर में पिछले 24 घंटों के दौरान 21.6 मिलीमीटर बारिश हुई है।
वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 29.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath