नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह बारिश दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में सुबह से 3.4 मिलीलीटर बारिश दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आज दिनभर आसमान में बदली छाई रहेगी। कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।”
अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई। इस दौरान वायुमंडल में आद्र्रता 100 फीसदी रही।
दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath