दिल्ली में सुबह बारिश

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह बूंदाबांदी हुई। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य एक डिग्री कम 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “आसमान में बदली छाई रहेगी। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।”

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 63 फीसदी दर्ज की गई।

आईएमडी के मुताबिक, राजधानी में 17.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।

अधिकारी के मुताबिक, “आज गरज के साथ छींटे पड़ने और बारिश होने की संभावना है।”

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493