Sunday , 19 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » दिल्ली में सुबह बारिश

दिल्ली में सुबह बारिश

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह झमाझम बारिश हुई। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

भारत मंौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा,”आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश से लेकर सामान्य बारिश होने व बौछारें पड़ने की संभावना है।”

अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 95 फीसदी दर्ज हुआ। मौसम विभगा ने बताया कि शहर में पिछले 24 घंटों के दौरान 24.6 मिलीमीटर बारिश हुई है।

वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 29.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

दिल्ली में सुबह बारिश Reviewed by on . नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह झमाझम बारिश हुई। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। भारत नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह झमाझम बारिश हुई। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। भारत Rating:
scroll to top