Monday , 6 May 2024

Home » भारत » दिल्ली में सुबह बूंदाबांदी

दिल्ली में सुबह बूंदाबांदी

नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “मंगलवार रात से दिल्ली-एनसीआर( राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में हल्की बूंदाबांदी हो रही है। हल्की बारिश होने के साथ आसमान में दिनभर बादल छाए रहेंगे। कल बारिश होने की संभावना नहीं है।”

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता का स्तर ‘बेहद खराब’ बना हुआ है। वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह नौ बजे 355 था।

पिछले 24 घंटों में मंगलवार से सात मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 90 फीसदी दर्ज हुआ।

वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

दिल्ली में सुबह बूंदाबांदी Reviewed by on . नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज ह नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज ह Rating:
scroll to top