दिल्ली में सुबह में धुंधलका

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह धुंधलका सा रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में धुंधलके के साथ आसमान में आंशिक रूप से बदली छाई रहेगी। बुधवार सुबह भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।”

मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 94 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई और इसी समय दृश्यता 700 मीटर रही।

वहीं, एक दिन पहले सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 14.5 डिग्री और अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493