नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में गुरुवार सुबह हल्की बारिश हुई।
मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि सुबह 8.30 बजे तक 1.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसने इसे महीने का सबसे गर्म बना दिया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान में दिनभर आमतौर पर बदली छाई रहेगी। सुबह में राजधानी के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई।”
दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 96 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई और इसी वक्त दृश्यता 1,000 मीटर दर्ज की गई।
वहीं, एक दिन पहले यानी बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 10.3 डिग्री और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath