नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया, “आज दिनभर सुबह मौसम साफ रहेगा।”
दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 63 प्रतिशत दर्ज की गई।
दिल्ली में एक दिन पहले यानी सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath