नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को हल्की धुंध के साथ मौसम साफ रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को हल्की धुंध के साथ मौसम साफ रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिनभर आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सोमवार का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक है।
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 91 प्रतिशत दर्ज किया गया।
हालांकि हवा की गति तेज हुई है, जिसके कारण प्रमुख प्रदूषक पीएम 2.5 और पीएम 10 काफी हद तक बिखर गए हैं, लेकिन मंगलवार को भी वायु गुणवत्ता इंडेक्स (एक्यूआई) काफी खराब रहा।
दिल्ली में सुबह नौ बजे अधिकांश स्थानों पर एक्यूआई का स्तर 325 था।
dharmpath.com dharmpath