नई दिल्ली, 28 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह मौसम साफ रहा। यहां का न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से चार डिग्री अधिक 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी के मुताबिक, “सुबह आसमान साफ था। शाम तक हल्की धुंध छाने की संभावना है।”
मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 50 प्रतिशत दर्ज किया गया।
दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री अधिक 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath