नई दिल्ली, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह मौसम साफ रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह मौसम साफ रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी के मुताबिक, “दिनभर आसमान साफ रहेगा।”
मौसम विभाग के अनुसार सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 93 प्रतिशत दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 26.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 10.5 डिग्री दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath