दिल्ली में सुबह मौसम साफ

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “आज दिनभर आसमान साफ रहेगा। बारिश के कोई आसार नहीं है।”

अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

आईएमडी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 88 फीसदी दर्ज की गई।

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 32.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493