नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह मौसम साफ रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “दिन में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।”
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 47 प्रतिशत दर्ज की गई।
राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो मौसम का सामान्य तापमान था। वहीं, अधिकतम तापमान समान्य से एक डिग्री कम 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath